मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अमित शाह से मिले पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह

On: August 14, 2025 10:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---

 

पटना। पूर्व राज्यसभा सांसद एवं बिहार के पूर्व भाजपा अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह नयी दिल्ली में उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच राष्ट्र और राज्य के विभिन्न मसलों, समकालीन परिस्थितियों, विकास और संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा एवं विचार-विमर्श हुआ। गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि गृह मंत्री से मिलना और इनसे मार्गदर्शन प्राप्त करना मेरे लिए हमेशा प्रेरणादायक रहा है। राष्ट्र के प्रति उनका अनन्य समर्पण, कर्मठता एवं संगठन कुशलता हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा का स्रोत रहा है।

श्री सिंह ने कहा, गृह मंत्री अमित शाह से मिलना मेरे लिए सदैव एक प्रेरणादायक अनुभव रहा है। उनके साथ संवाद के दौरान न केवल राष्ट्र और राज्य के महत्वपूर्ण मुद्दों की गहराई से समझ विकसित होती है, बल्कि संगठनात्मक दृष्टि से भी मार्गदर्शन प्राप्त होता है। उनके अद्वितीय नेतृत्व कौशल, अटूट राष्ट्रभक्ति, कर्मठता और रणनीतिक दूरदर्शिता हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए निरंतर ऊर्जा और उत्साह का स्रोत है। उन्होंने कहा कि अमित शाह जी का व्यक्तित्व राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाली सोच का जीवंत उदाहरण है। उनके निर्णय, कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण ने देश की आंतरिक सुरक्षा, सांस्कृतिक गौरव और राजनीतिक स्थिरता को नयी दिशा प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले एक दशक में न केवल आर्थिक विकास की अभूतपूर्व गति प्रदान की है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने, गरीबों को सशक्त बनाने और हर वर्ग के कल्याण के लिए ठोस कदम उठाये हैं। श्री सिंह ने कहा कि विकासोन्मुख नीतियों, सबका साथ–सबका विकास–सबका विश्वास के संकल्प, दूरदर्शी दृष्टिकोण, देश की आर्थिक प्रगति, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय सुरक्षा को गति देने में गृह मंत्री अमित शाह ने स्तम्भ के रूप में महती भूमिका निभायी है। श्री सिंह ने कहा कि गृहमंत्री जी से यह मुलाकात मेरे लिए न केवल आपसी सौहार्द और राजनीतिक संवाद का प्रतीक रही, बल्कि आने वाले समय के लिए मार्गदर्शन और ऊर्जा का स्रोत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें