मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव टला !

On: April 28, 2025 7:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी  ने पार्टी के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को कुछ समय के लिए टालने का फैसला किया है। पार्टी के सूत्रों के अनुसार जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद बने हालात को देखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव एक बार फिर टाल दिया गया है। पार्टी ने जगत प्रकाश नड्डा को कुछ समय के लिए अध्यक्ष बनाये रखने का भी फैसला किया है। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कब तक के लिए टाले गये हैं, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
पहले बताया गया था कि भाजपा का नया अध्यक्ष अप्रैल के अंत तक या मई की शुरुआत में चुन लिया जाएगा।सूत्रों का कहना है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पार्टी नेतृत्व ने संगठनात्मक चुनाव को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है। पार्टी महसूस करती है कि इस समय संगठन की स्थिरता और सरकार की नीति को मज़बूती से आगे बढ़ाना ज़रूरी है। ऐसे में पार्टी के आंतरिक चुनाव को फिलहाल प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। नए अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख की घोषणा बाद में होगी।
उल्लेखनीय है कि भाजपा के संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तब तक नहीं हो सकता, जब तक आधे से ज्यादा राज्यों में संगठनात्मक चुनाव पूरे न हो जाएं। अभी तक 14 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं और बाकी राज्यों में प्रक्रिया चल रही है। श्री नड्डा का कार्यकाल पहले ही बढ़ाया जा चुका है, और वह फिलहाल अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे।
श्री नड्डा को वर्ष 2019 में भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था। इसके बाद जनवरी 2020 में वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें