मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

महिलाओं के लिए बिहार की सड़कों पर दौड़ेंगी पिंक बसें

On: May 16, 2025 4:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नीतीश ने 20 पिंक बसों का किया लोकार्पण

अलग-अलग जिलों के लिए 166 डिलक्स बसों का भी परिचालन शुरू

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के सुगम परिवहन के लिए 20 पिंक बसों एवं 166 डिलक्स बसों के परिचालन का आज लोकार्पण किया। श्री कुमार ने शुक्रवार को परिवहन विभाग के आयोजित कार्यक्रम में यहां एक, अणे मार्ग से हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। उन्होंने रवाना करने के पूर्व बसों का निरीक्षण किया और उसमें उपलब्ध कराई जानेवाली सुविधाओं की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा उठाया गया यह महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत 20 पिंक बसों का परिचालन शुरू किया गया है। इससे महिलाओं का सफर सुरक्षित और आरामदायक होगा और उन्हें आवागमन में काफी सहूलियत होगी।

राज्य के अलग-अलग जिलों के लिए 166 डिलक्स बसों का परिचालन शुरू किया गया है। इससे राज्य में यात्रियों का विभिन्न जगहों पर आना-जाना सुगम होगा। साथ ही उनका सफर आरामदायक होगा। इस अवसर पर दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार एवं कुमार रवि, परिवहन विभाग के सचिव संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, राज्य परिवहन आयुक्त नवीन कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें