मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार

On: May 16, 2025 5:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---

 

इंफाल। मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग अभियानों में आठ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। सुरक्षा बलों ने थौबल जिले में ईंट के भट्टों के पास हीरोक पार्ट-3 कीथेलमैनबी लौकॉन से एक उग्रवादी को हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया। एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्वी जिले से दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। राज्य पुलिस ने एक घटना में थौबल जिले के खंगाबोक पार्ट II मैसनाम लेइकाई से एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया। सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम जिले के खोंगहमपत अवांग लेइकाई से एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया।

एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्वी जिले के खुरई चिंगंगबाम लेइकाई से एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया। मणिपुर पुलिस ने इंफाल पूर्वी जिले के कोइरेंगेई बाजार से भी दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। एक अभियान में पुलिस ने टेंग्नौपाल जिले के लिबॉन्ग-दुथांग जंक्शन से एक .303 राइफल और मैगजीन, एक 9 एमएम कार्बाइन और मैगजीन, दो 9 एमएम पिस्तौल और मैगजीन, 20 5.56 एमएम राउंड और अन्य सामान बरामद किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें