मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत

On: June 4, 2025 4:54 PM
Follow Us:
---Advertisement---

 

सासाराम। रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति और उसके पुत्र की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि सासाराम-आलमपुर सड़क पर जंजरा गांव के पास मंगलवार की रात सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान चेनारी थाना क्षेत्र के खुढ़नूकला गांव निवासी निर्मल डोम (45) और उसके पुत्र अमरजीत डोम (22) के रूप में की गयी है।

सूत्रों ने बताया कि बाइक पर सवार पिता-पुत्र सासाराम से अपने गांव खुढनू जा रहे थे तभी जंजरा गांव के समीप एक अज्ञात वाहन के चपेट मे आ गये। घायल पिता-पुत्र को ग्रामीण सदर अस्पताल सासाराम के ट्रामा सेन्टर में ले गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें