मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सीमेंट से भरा ट्रक वैन पर पलटा, नौ की मौत

On: June 4, 2025 4:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---

 

● वैन सवार 11 लोगों में से दो बचे लोग घायल

● दुर्घटना में चकनाचूर हो गयी वैन

झाबुआ। मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के मेघनगर थाना क्षेत्र में सीमेंट से भरा एक ट्राला अनियंत्रित होकर वैन पर पलट गया, जिससे वैन सवार 11 लोगों में 09 की मौत हो गयी, जबकि दो घायल हो गए। घायलों को समीप के अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल देर रात्रि राजस्थान से सीमेंट लेकर आ रहा ट्राला (ट्रक) जिले के मेघनगर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर एक वैन के ऊपर पलट गया। दुर्घटना में वैन चकनाचूर हो गयी। हादसे में वैन सवार 11 लोगों में 09 की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को समीप के अस्पताल ले जाया गया, जहां के एक को गंभीर हालत में गुजराज के दाहोद ले जाया गया है। वैन सवार सभी लोग मेघनगर के निवासी हैं, जो एक शादी समारोह से लौट रहे थे। मृतकों में छह महिलाए और तीन पुरुष शामिल हैं, जिनकी पहचान मुकेश खपेड़ (40) अकली परमार (35), विनोद खपेड़ (16), कुमारी पायल (12), मडीबाई बामनिया (38), विजय (14), कुमारी कान्ता (14), रागनी बामनिया (09), शवलीबाई खपेड़ (35) के रूप में हुयी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें