मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

छत्तीसगढ में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में ऐतिहासिक उपलब्धि : शाह 

On: May 21, 2025 4:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---

 

नयी दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ के नारायणपुर में 27 खूंखार आतंकवादियों के मारे जाने को नक्सलवाद को खत्म करने की लड़ाई में ऐतिहासिक उपलब्धि करार देते हुए कहा है कि सरकार अगले वर्ष 31 मार्च से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

श्री शाह ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट में कहा , नक्सलवाद को खत्म करने की लड़ाई में एक ऐतिहासिक उपलब्धि। आज, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक ऑपरेशन में, हमारे सुरक्षा बलों ने 27 खूंखार माओवादियों को मार गिराया है, जिनमें सीपीआई-माओवादी के महासचिव, शीर्ष नेता और नक्सल आंदोलन की रीढ़ नंबाला केशव राव उर्फ ​​बसवराजू भी शामिल हैं। नक्सलवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के तीन दशकों में यह पहली बार है कि हमारे बलों द्वारा एक महासचिव स्तर के नेता को मार गिराया गया है। मैं इस बड़ी सफलता के लिए हमारे बहादुर सुरक्षा बलों और एजेंसियों की सराहना करता हूँ।

उन्होंने कहा , यह बताते हुए भी खुशी हो रही है कि ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के पूरा होने के बाद, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र में 54 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 84 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। मोदी सरकार 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के चार विभिन्न जिलों के सुरक्षा बलों ने बुधवार को एक मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 27 नक्सलियों को ढेर कर दिया और कई अन्य घायल हो गये। मुठभेड़ के दौरान एक जवान भी शहीद हुआ है और एक अन्य घायल हो गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें